Friday, May 3, 2024

नोएडा में सैन्ट्रो कार से शराब की तस्करी, 6 बदमाशों से 764 पव्वा बरामद

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
नोएडा। लोकसभा चुनाव के दौरान गस्त व चेकिंग कर रही थाना जेवर पुलिस सैन्ट्रो कार से अवैध देशी शराब की तस्करी करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा थाना सूरजपुर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चार शातिर बदमाशों को तथा थाना फेस-2 पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
थाना जेवर पुलिस व आबकारी टीम द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए शराब तस्कर अतेश पुत्र गोवर्धन को झुप्पा बैरियर बार्डर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से सैन्ट्रो कार में रखे 500 पव्वा अवैध देशी शराब मस्ताना हरियाणा मार्का बरामद हुआ है। वहीं थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक आलोक कुमार ने आशीष कुमार नामक युवक को कस्बा सूरजपुर के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 20 क्वार्टर अवैध शराब बरामद किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक अशोक कुमार ने सहानूर नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से 130 पव्वा अवैध शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी  टेलीफोन एक्सचेंज के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि उपनिरीक्षक रमेश चंद्र ने एक सूचना के आधार पर आकाश नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 45 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने एक सूचना के आधार पर रवि नामक युवक को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 45 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। इसके अलावा थाना फेस-2 पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 24 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक प्रसून कटियार ने सलमान नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी गेझा गांव के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 24 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय