Friday, April 18, 2025

नोएडा में रेपिडो बाइक से लूट करने वाले दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर लूटपाट करने वाले दो कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार किया है। शातिर नोएडा में रेपिडो बाइक पर सवार होकर लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने पिंटू यादव तथा जयप्रकाश नामक दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 5,400 रूपए नगद बरामद किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि अगस्त माह में इन्होंने थाना सूरजपुर क्षेत्र से एक युवती की सोने की चेन लूटी थी। उक्त चेन को बेचकर इन्होंने पैसे लिए थे। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने नोएडा सहित दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि इसके अलावा ट्रैक्टर चोरी के मामले में फरार चल रहे पुनीत नामक एक युवक को थाना सूरजपुर पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में अवैध निर्माण रोकने गई टीम पर हमला, लेखपाल को दी जान से मारने की धमकी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय