Saturday, April 12, 2025

मुज़फ्फरनगर में फैक्ट्री की ज़हरीली गैस रिसाव से फसल हुई बर्बाद,  भाकियू ने फैक्ट्री पर दिया धरना

मोरना। ढांसरी गांव के जंगल में गन्ने की छिलाई कर रहे किसान को निकटवर्ती फैक्ट्री से हुए गैस रिसाव का अहसास हुआ। कुछ ही देर में खेत में उगाई गयी फसलें अचानक झुलस गयी, जिसे देख किसानों में रोष व्याप्त हो गया। आक्रोशित किसानों ने बर्बाद हुई फसल के मुआवज़े की मांग को लेकर भाकियू के नेतृत्व में धरना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की।

ककरौली थाना क्षेत्र के ढांसरी के जंगल मे किसान उदयवीर सिंह,कृष्ण, रमेशचन्द, विपिन, सुशील, मनोज आदि शुक्रवार की सुबह गन्ने की छिलाई कर रहे थे तभी तीक्ष्ण गन्ध चारों ओर फैल गयी। दम घोंटू गन्ध से किसान परेशान हो गये। वहीं किसानों की सरसों आदि की फसलें भी झुलस गयी। घटना को लेकर हड़कम्प मच गया। पीडि़त किसान इकट्ठा होकर तहसील मुख्यालय पर पहुंचे तथा एस डी एम को समस्या से अवगत कराया।

दोपहर के समय पीडि़त किसानों ने शुभ केमिकल एन्ड ऑर्गेनोसिस फैक्ट्री पर जहरीली गैस रिसाव करने का आरोप लगाते हुए बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग की। पीडि़त किसानों के समर्थन में भाकियू के ब्लॉक् अध्यक्ष जोगेन्द्र चौधरी, महामन्त्री राजेन्द्र वालिया, ब्लॉक् उपाध्यक्ष धर्म राज, सहंसरपाल, योगेन्द्र आदि ने धरना देकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुँचे ककरौली थानाध्यक्ष सुनील कसाना ने मामले की जानकारी की। देर शाम मुआवज़े के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया।

यह भी पढ़ें :  हुर्रियत से जुड़े 12 संगठनों ने तोड़ा अलगाववाद से नाता, पीएम मोदी के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' सपने की जीत : अमित शाह
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय