Tuesday, April 22, 2025

डॉक्टर से रंगदारी मांगने के आरोप में नीरज बवाना देवबंद एडीजे कोर्ट में पेश, पुलिस छावनी बनी कचहरी

देवबंद (सहारनपुर)। नगर के एक डॉक्टर से रंगदारी मांगने और गोली मारने के आरोप में देश के कुख्यात अपराधी नीरज बवाना को आज देवबंद एडीजे कोर्ट में कडी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया।
दिल्ली की तिहाड़ जेल से नीरज बवाना को देवबंद लाया गया था, इस दौरान पूरे कचहरी परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। यहां तक की अधिवक्ताओं को भी उनके चैंबरों में ही रहने की हिदायत अधिकारियों द्वारा दी गई।
बताया जाता है कि कुख्यात माफिया सरगना नीरज बवाना द्वारा 2017 में नगर के एक प्रमुख चिकित्सक से रंगदारी को लेकर फोन पर धमकी दी गई थी। बाद में चिकित्सक को गोली भी मारी गयी थी। हालांकि चिकित्सक इस हमले में बच गया था। कुख्यात अपराधी नीरज बवाना का एडीजे कोर्ट में 307 के एक मुकदमे में पेशी पर लाया गया।
नीरज बवाना को दिल्ली के तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेश किया गया। नीरज बवाना की सुरक्षा व्यवस्था ऐसी थी की कचहरी परिसर में कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता था। हालांकि कचहरी को छावनी में तब्दील होता देख लोगों में जिज्ञासा बढी तो कचहरी के बाहर भी लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बड़े पुलिस काफिले के साथ नीरज बवाना को देवबंद एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद पुलिस उसे वापस तिहाड़ जेल ले गई।
इस मामले को देख रहे अमित पुंडीर एडवोकेट ने बताया कि 2017 में नगर के प्रमुख चिकित्सक से रंगदारी मांगने और उनको गोली मारने के मामले में देवबंद एडीजे कोर्ट में चल रहे मामले में आज कुख्यात अपराधी नीरज बवाना को दिल्ली तिहाड़ जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया।
यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में पिता ने की बेटी से छेड़छाड़, पड़ौसी भी कर रहा है एक नाबालिग को परेशान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय