Saturday, April 19, 2025

मेरठ में कलक्ट्रेट में आमरण अनशन पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान

मेरठ। समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने शुक्रवार को न्यूटिमा हॉस्पिटल के खिलाफ  आमरण अनशन शुरू कर दिया।

न्यूटिमा हॉस्पिटल के खिलाफ सरधना से सपा विधायक कलक्ट्रेट में समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। अतुल प्रधान का आरोप डॉ. संदीप गर्ग ने झूठे आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा  दर्ज कराया। तीन दिन में मुकदमा खत्म न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

सरधना विधायक अतुल प्रधान ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वह हमेशा पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहेंगे।  अस्पतालों में जिस तरह से मरीजों से अनाप शनाप पैसे वसूले जा रहे हैं। यह गरीब मरीजों के साथ नाइंसाफी है। इसे वह नहीं होने देंगे। मरीज के परिवार ने भी मेडिकल थाने में तहरीर दी है। अगर उस पर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती है तो वह कलक्ट्रेट में आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने शाम को जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया।

आरोप लगाया कि 20 बेड का अस्पताल स्वीकृत है और न्यूटिमा में 100 बेड का संचालित किया जा रहा है। नियमानुसार पार्किंग नहीं है। और भी कई मानकों की अस्पताल में धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं, आप भी सपा विधायक के समर्थन में उतर आई है। आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि मैंने पहले भी अस्पताल में की जा रही अनियमिततओं के खिलाफ आवाज उठाई थी। मेरा पूरा समर्थन विधायक अतुल प्रधान को है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका, बंगाल में हिंदू उत्पीड़न का विरोध
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय