Wednesday, April 2, 2025

महिला की हत्या करने वाली पायल भाटी गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध

नोएडा। एक संगठित गिरोह बनाकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाली एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ थाना बिसरख पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस गैंग कि लीडर पायल भाटी ने वर्ष 2022 के दिसंबर माह में हेमलता नामक महिला की हत्या कर उसके शव को जलाकर खुद को मरा हुआ घोषित करने का प्रयास किया था।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर 7 जुलाई को पायल भाटी पुत्री रविंद्र भाटी निवासी ग्राम बड़पूरा दादरी तथा अजय कुमार पुत्र गुरुदेव निवासी जनपद बुलंदशहर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि ये लोग एक संगठित गिरोह बनाकर हत्या की वारदातों को अंजाम देते हैं। ये लोग षड्यंत्र रच कर कई अपराधिक वारदातों कारित कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस गैंग ने वर्ष 2022 में थाना बिसरख क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया था, जिसके आरोप में दोनों पकड़े गए थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय