Thursday, April 10, 2025

गाजियाबाद में नाम बदलकर की शादी, अब पत्नी पर बना रहा था धर्मांतरण का दबाव, गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद में धर्मांतरण से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे है। ताजा मामला गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन इलाके का है। जहां एक पत्नी ने अपने पति पर धर्मांतरणका आरोप लगाया।

पति द्वारा मौलवी बुला कर धर्म परिवर्तन करने पर जोर देने पर महिला ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नावेद को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक हिन्दू महिला से नावेद हिन्दू नाम लेकर मिला और करीब आठ साल पहले दोनों ने शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे भी है। नावेद ने इससे पहले भी हिन्दू महिला से शादी की थी और उसे तलाक देकर इस पीड़ित महिला से दूसरी शादी की है।

इसके अलावा नावेद के भाई ने भी एक हिन्दू महिला से शादी की हुई है। डीसीपी शुभम पटेल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नावेद को गिरफ्तार कर लिया है औरधर्मांतरण से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद में चलते फिरते बुज़ुर्ग को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय