Thursday, April 10, 2025

वाराणसी पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अगवानी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को वाराणसी पहुंचे। शहर में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री की गर्मजोशी से अगवानी की। विभागीय कार्यो की समीक्षा बैठक में भाग लेने आए उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत भी की।

राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘पनौती’ शब्द बोलने को लेकर छिड़े विवाद के सवाल पर उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को भी तीन साल में बोलना आ जाता है। लेकिन राहुल गांधी को इतने समय बाद भी बोलने नहीं आया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्मान आज दुनिया भर के लोग करते हैं। उनके प्रति ऐसे शब्द बोलना राजनीतिक नजरिए से भी मर्यादित नहीं है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को इसके लिए देश से क्षमा मांगनी चाहिए। सपा के न्याय यात्रा से जुड़े सवाल पर मौर्य ने कहा कि किसी भी दल का कोई नेता यात्रा निकाले ठीक है। लेकिन कांग्रेस, बसपा और सपा का अभी उत्तर प्रदेश और न ही देश में कोई भविष्य है।

यह भी पढ़ें :  जो कहते थे कि हिंदू समाज में भेदभाव है, महाकुम्भ देख उनकी आंखें खुल गई: योगी आदित्यनाथ
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय