Monday, April 14, 2025

जालौन पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल,अवैध असलहा जिंदा व खोखा कारतूस बरामद

जालौन। एट थाना क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। वह पुलिस की गोली से घायल है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम हरदोई गुर्जर में बीएससी की छात्रा दीक्षा पाल (18) ने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी थी। बेटी की मौत का आरोप पिता रमाकांत पाल ने गांव के ही शाहिद खान पर लगाया था। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री की शाहिद से दोस्ती थी। शाहिद आवारा क़िस्म का युवक है। उसकी अन्य महिलाओं से भी दोस्ती है। इस बात की जानकारी जब बेटी दीक्षा को हुई तो उसने इसका विरोध किया।

आरोप है कि शाहिद ने दीक्षा को मर जाने के लिए दुष्प्रेरित किया। इससे क्षुब्ध होकर दीक्षा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद आरोपित शाहिद फरार चल रहा था। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया। मंगलवार की रात को खबर मिली कि सोमई से हरदोई गूजर जाने वाले प्रतीक्षालय के पास अभियुक्त छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उस क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया। ख़ुद को घिरता देख आरोपित शहिद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने जवाब में गोली चलाई तो वह घायल हो गया।

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर घायलवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अभियुक्त के पास से अवैध असलहा जिंदा व खोखा कारतूस आदि सामान बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें :  वक्फ के नाम पर भड़काई जा रही हिंसा, मुर्शिदाबाद में तीन हिंदुओं की घर से खींचकर की गई हत्या: योगी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय