Saturday, April 12, 2025

नीतीश कुमार पहुंचे जदयू कार्यालय, लौटने के क्रम में जाम में फंस गए

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी गुरुवार को पटना की सड़कों पर जाम से रूबरू होना पड़ा। उनके सुरक्षाकर्मी बड़ी मशक्कत के बाद जाम से मुख्यमंत्री के वाहन को बाहर निकाल सके।

दरअसल, पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री की तबियत खराब थी। स्वस्थ होने के बाद नीतीश कुमार गुरुवार को अचानक जदयू कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने इस दौरान पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री उपस्थित कार्यकर्ताओं से भी मिले और बात की। पार्टी कार्यालय में 10 से 15 मिनट तक रहने के बाद जब नीतीश का काफिला वापस लौटने लगा तब उनकी गाड़ी जाम में फंस गई।

जदयू कार्यालय के समीप एक मैदान में भाजपा का ‘अंबेडकर समागम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें प्रदेश भर के लोग शिरकत करने पहुंचे हैं। ऐसी स्थिति में कई वाहन पहुंचे हैं, जिससे इस पथ पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री इससे पहले भी अचानक पार्टी कार्यालय पहुंचते रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  राहुल गांधी का बिहार दौरा: बेगूसराय में करेंगे पदयात्रा, युवाओं से अपील- सफेद टीशर्ट पहनकर हों शामिल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय