Monday, April 14, 2025

होनहार छात्रा कुमारी आरुषि ने किया मुजफ्फरनगर का नाम रोशन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के नोएडा में सम्पन्न राज्य स्तरीय आयोजन में जनपद मुजफ्फरनगर की होनहार छात्रा ने सफलता प्राप्त की और यह छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेगी।

इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि जनपद के कल्याणकारी कन्या इण्टर कॉलेज काज़ीखेड़ा जागाहेड़ी की छात्रा कुमारी आरुषि ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और अपने बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित की गई।

कुमारी आरुषि ने पारितंत्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार विषय पर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया, जिसे निर्णायक मंडल ने सराहा और सुव्यवस्थित प्रदर्शन के कारण आरुषि का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने भी विद्यालय की प्रधानाचार्य और गाइड टीचर श्रीमती वरीता रानी को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में अनेक मुद्दों पर हुआ मंथन, 11 अप्रैल को टाउनहॉल से निकलेगी बाइक रैली
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय