Friday, October 18, 2024

सहारनपुर में 210 ग्राम अवैध चरस बेचने जाता एक तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 210 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.विपिन ताडा के निर्देशों के क्रम में थानाध्यक्ष चिलकाना विनय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त अरशद उर्फ छोटा उर्फ बूम्बा पुत्र नानू निवासी ग्राम बुड्डाखेडा थाना चिलकाना को आज ग्राम सायफन पुलिया के पास से 210 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरूद्ध धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह आर्थिक लाभ कमाने के लिए अन्य राज्यों से चरस लाकर चरस की बिक्री करता है। नशा तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार व गौतम सिंह शामिल रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय