Monday, April 21, 2025

कासगंज में जिला कार्यक्रम अधिकारी का निधन, अज्ञात वाहन ने उनकी कार में मारी थी टक्कर

कासगंज। इस वर्ष के सर्द मौसम का पहले दिन का भीषण कोहरा काल बन गया। एक के बाद एक चार सड़क हादसे हुए। ज़िले में आंगनबाड़ी की जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित चार लोगों की मौत हुई है। चारों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं कुछ लोग सड़क हादसों में घायल भी हुए है।

कासगंज जिले में तैनात सीडीपीओ कुसुम वर्मा पर जिला कार्यक्रम अधिकारी का प्रभार था। वह छह महीने पहले ही अलीगढ़ से स्थानांतरण पर कासगंज आयी थी। मंगलवार सुबह वह अपने पति पिंटू के साथ अपने मायके कानपुर जा रही थी। जब एक्सयूबी कार से दंपति सुबह 8:30 बजे कन्नौज के पाल चौराहे पर पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। पति कार चला रहे थे। उनके भी चोटें आयी है। जबकि डीपीओ की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही डीपीओ की मौत की खबर कासगंज में पहुंची तो विभागीय अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर की रविता ने मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, फिर सांप से कटवाया, परिजन बोले-हमारी बेटी निर्दोष !
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय