Thursday, April 17, 2025

बिहार में मंत्री चंद्रशेखर की शिक्षा विभाग से छुट्टी, राजद कोटे के 3 मंत्रियों का विभाग बदला

पटना। बिहार में राजनीतिक गतिविधियों में हो रही तेज हलचल के बीच शनिवार को सरकार में शामिल राजद के तीन मंत्रियों के विभागों को बदल दिया गया है। चंद्रशेखर को शिक्षा विभाग से छुट्टी दे दी गई। कहा जा रहा था कि चर्चित आईएएस अधिकारी केके पाठक के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बनने के बाद से ही चंद्रशेखर नाराज थे। इसलिए शनिवार को उनका विभाग ही बदल दिया गया। चंद्रशेखर अब गन्ना उद्योग विभाग संभालेंगे।

बिहार मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, मंत्री आलोक कुमार मेहता, चंद्रशेखर और ललित कुमार यादव को पूर्व से आवंटित विभागों को संशोधित करते हुए आलोक कुमार मेहता को शिक्षा विभाग, चन्द्रशेखर को गन्ना उद्योग विभाग एवं ललित कुमार यादव को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का कार्य अगले आदेश तक आवंटित किया गया है। ये तीनों राजद कोटे के मंत्री हैं।

इससे पहले शुक्रवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले थे।

यह भी पढ़ें :  अमेरिका में 24 घंटे में दूसरा विमान हादसा, फ्लोरिडा में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय