Wednesday, April 16, 2025

मेरठ में शव सड़क किनारे पड़ा मिला शव, नहीं हो सकी पहचान

मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा में खिर्वा रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।हालांकि पुलिस अभी शव की पहचान नहीं करा पाई है।

 

कंकरखेड़ा में खिर्वा रोड पर एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे शव पड़ा मिला। शव पड़े मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इस दौरान लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।

 

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की खिर्वा रोड पर शनिवार दोपहर सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक का शव सड़क से दो मीटर दूर झाड़ियां में पड़ा हुआ था। शव को पड़ा देख राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। राहगीरों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी।

 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। मृतक की जेब से पुलिस को कोई कागज भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस घटना को हादसा जैसा बता रही है। मगर आसपास के लोगों कहना है कि कोई सड़क हादसा नहीं हुआ है।

 

पुलिस ने लोगों से मृतक की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन किसी ने भी पहचान नहीं की। वहीं मृतक का दाया हाथ विकलांग है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में उठी उम्मीदों की नई लहर, हर हफ्ते जुड़ेंगे 5000 युवा, हुनरमंद बनने की खुली राह
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय