Monday, May 20, 2024

सहारनपुर में नगर विधायक राजीव ने किया सड़कों का लोकार्पण

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि नगर का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी मंे आज सड़कों का लोकार्पण किया गया, जिससे कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और सरकार की जनकल्याणरी योजनाओं से हर कोई लाभान्वित हो सकें।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नगर विधायक राजीव गुम्बर आज निगम के वार्ड 13 में विधायक निधि से निर्मित सड़कों के लोकार्पण अवसर पर बोल रहे थे। नगर विधायक राजीव गुम्बर व महापौर डॉ.अजय कुमार सिंह ने सड़को का लोकार्पण किया। नगर विधायक राजीव गुम्बर व महापौर डॉ.अजय कुमार सिंह ने कहा कि जनपद मे विकास कार्याे को कराया जा रहा है। जिससे कि लोगो को काफी लाभ मिलेगा।

 

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे पूरा प्रदेश विकास कर रहा है। कार्यक्रम मे महानगर महामंत्री शीतल बिश्नोई, पार्षद प्रतिनिधि नीरज सिंह, मंडल अध्यक्ष ठाठ सिंह, व्यापारी नेता जयवीर राणा, राजकुमार, जसवीर राणा, अरुण धीमान, पंकज धीमान, टीटू वालिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय