Wednesday, May 7, 2025

नोएडा में शादी का झांसा देकर नर्स के साथ रिश्तेदार ने किया बलात्कार

नोएडा। थाना दनकौर में एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स ने अपने दूर के एक रिश्तेदार पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

 

 

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और गर्भपात करवाया। अब वह शादी से इन्कार कर रहा है। पीड़िता को आरोपी अश्लील फोटो और वीडियो  वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से बदायूं जनपद निवासी एक युवती ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती है। वह कस्बा दनकौर में किराये के मकान में अकेली रहती है। आरोप है कि दो साल पहले उसका दूर का एक रिश्तेदार जन्मदिन की पार्टी में उसके कमरे पर आया। जहां आरोपी ने धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

 

पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई तो दोनों पक्षों ने आरोपी से शादी करने का निर्णय कर समझौता करा दिया। इस पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत नहीं की। आरोप है कि इसके बाद शादी का झांसा देकर वह दुष्कर्म करता रहा। अब आरोपी शादी करने से इन्कार कर रहा है। कोतवाली प्रभारी  का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय