Sunday, September 8, 2024

मेरठ में सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

मेरठ। दहेज में 10 लाख रुपए व कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों में शादी के दो माह बाद ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। कैलाशपुरी निवासी पूजा शर्मा ने बताया कि उसकी शादी पिछले वर्ष अमित सिंह से हुई थी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर शादी के दो माह बाद ही घर से निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति अमित सिंह, ससुर अशोक सिंह, सास किरण देवी, ताई संतोष, ताऊ मदनपाल, पूजा सिंह जिठानी और जेठ मोहित सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय