Wednesday, April 16, 2025

मेयर चुनाव में धांधली को लेकर आप चंडीगढ़ में भूख हड़ताल करेगी

चंडीगढ़। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं ने सेक्टर 17 में नगर निगम कार्यालय के सामने क्रमिक भूख हड़ताल करने की घोषणा की है।

आप चंडीगढ़ के सह-प्रभारी सनी अहलूवालिया ने मीडिया से कहा, ”बताया कि प्रतिदिन पांच नेता, एक पार्षद और चार स्वयंसेवक 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर रहेंगे और फिर अगले दिन अन्य पांच नेता लोकतंत्र के हत्यारों के खिलाफ उपवास करेंगे।”

उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने के लिए क्रमिक भूख हड़ताल है और यह तब तक जारी रहेगी, जब तक चुनाव में धांधली के आरोपी चुनाव पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती और भाजपा के “फर्जी मेयर” को नहीं हटाया जाता।

अहलूवालिया ने कहा कि मसीह भाजपा के अल्पसंख्यक विंग के सचिव हैं। उन्होंने 30 जनवरी को चंडीगढ़ में लोकतंत्र की हत्या की और प्रदीप छाबड़ा और चंद्रमुखी शर्मा समेत आप के सभी वरिष्ठ नेताओं ने इसके खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा आप चंडीगढ़ के रोज गार्डन और सुखना झील जैसे प्रमुख स्थानों पर भी कैंडल मार्च आयोजित करेगी।

अहलूवालिया ने कहा, “हम भाजपा की तानाशाही के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए घर-घर भी जाएंगे।”

यह भी पढ़ें :  धनबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्रकार पर किया हमला, लाठी-डंडों से पीटा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय