Wednesday, April 30, 2025

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा, बेकाबू होकर नाले में गिरी कार, छह की मौत और दो घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात सिकंदरा में एक कार बेकाबू होकर नाले में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

 

कानपुर देहात स्थित सिकंदरा थाना के प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि रविवार देर रात सिकंदरा के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर नाले में घुस गई। नाला गहरा होने के कारण उसमें छह लोग डूब गए और उनकी मौत हो गई, जबकि इसमें फंसे दो बच्चों को सकुशल बचा लिया गया। कार में आठ लोग सवार थे।

[irp cats=”24”]

 

सभी शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। परिवार मध्यप्रदेश से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। तभी देर रात दो बजे सिकंदरा के पास यह घटना हो गई। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति समेत अन्य अधिकारी मौके पर हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय