Friday, October 18, 2024

मेरठ में थाना खरखौदा पुलिस ने अवैध तमंचे का साथ आरोपी किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना खरखौदा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस को सूचना मिली की तीन व्यक्ति जिनमें एक मनीष पुत्र अजय निवासी ग्राम छतरी व उसके साथ अन्य दो व्यक्ति हैं। गाली-गलौच कर रहे हैं व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

इस सूचना पर सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार मय हमराही प्रवीन कुमार के ग्राम छतरी पहुंचे। लोगों ने आरोपी को पकड़ा हुआ था। जिसका नाम मंयक त्यागी पुत्र देवप्रकाश निवासी ग्राम खन्दावली थाना खरखौदा मेरठ बताया गया है। उसकी तलाशी लेने पर एक देशी तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय