Sunday, April 27, 2025

नोएडा में दो किशोरियां घर से लापता, युवकों पर अगवा का आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर-24 तथा थाना सूरजपुर क्षेत्र से दो किशोरी घर से लापता हो गई है। पीड़ित परिजनों ने युवक पर किशोरियों को अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 2 फरवरी को वह ड्यूटी करने गई थी। उसकी 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। जब वह वापस आई तो उसने देखा कि उसकी बेटी लापता हो गई है। पीड़िता के अनुसार उसने अपनी बेटी को काफी ढूंढने का प्रयास किया। जब वह नहीं मिली तो उसने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को रवि नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

[irp cats=”24”]

वहीं थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज ने बताया कि एक युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 15 वर्षीय बहन 5 फरवरी से घर से लापता है। पीड़ित के अनुसार उसकी बहन को फिराशत पुत्र उमर मोहम्मद निवासी जनपद अलीगढ़ बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया है। पीड़ित के अनुसार वह उसकी बहन का धर्म परिवर्तन करवा सकता है। पीड़ित ने आशंका व्यक्त किया है कि उसकी बहन के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय