Sunday, February 23, 2025

मेरठ में भाजपा नेता सुनील भराला का मोबाइल हैक, दी बम से उड़ाने की धमकी

मेरठ। मेरठ में भाजपा के वरिष्ठ नेता व निवर्तमान राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला का हैकरो ने फोन हैक कर लिया। उन्होंने एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है।

 

मेरठ में भाजपा के वरिष्ठ नेता व निवर्तमान राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला का हैकर्स ने मोबाइल फोन हैक कर लिया। सुनील भराला ने एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी।
पं सुनील भराला ने कहा कि में पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में इस समय दिल्ली हूं और मेरा फोन हैकर्स ने या किसी शातिर लोगों ने  हैक कर लिया है।

 

मेरे साथियों को बम से उड़ाने की धमकी तथा 35- 35 हजार रुपए व 1 लाख मांगने की शिकायत आ रही हैं। मैं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से बाहर आकर के यह सूचना प्राप्त की है।

 

उन्होंने कहा कि मैंने मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस मामले से अवगत करा दिया है। वह तत्काल गिरफ्तार होंगे।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय