Monday, May 20, 2024

हमें मोहब्बत की दुकान खोलनी है तो सबसे पहले भाई को भाई से गले मिलना है : राहुल गांधी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुरादाबाद। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमें मोहब्बत की दुकान खोलनी है तो सबसे पहले भाई को भाई से गले मिलना है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

राहुल गांधी ने शनिवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान आयोजित जनसभा में कहा कि यहां पर एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाया जाता है। एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाया जाता है। एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाया जाता है। हमें मोहब्बत की दुकान खोलनी है तो सबसे पहले भाई को भाई से गले मिलना है। यह देश को जोड़ता है। देश को तोड़ता नहीं है। नफरत का बाजार हम नहीं चलाते हैं। आपको समझना होगा कि नफरत से नफरत नहीं कट सकती है। आप सब यहां हैं, मैं दिल से आपका धन्यवाद करता हूं।

 

प्रियंका गांधी ने कहा, “हम न्याय यात्रा पर निकले हैं। यह न्याय शब्द क्यों जोड़ा है, क्योंकि देश के नौजवानों के साथ अन्याय हो रहा है। आज देश की महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। आप महंगाई का सामना करते हैं। किसानों के कर्ज माफ नहीं होते हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय