Sunday, February 23, 2025

शामली में ट्रैक्टर प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन, वीरेंद्र सिंह ने किया शुभारम्भ

शामली। निकटवर्ती गांव सिलावर ट्रैक्टर  प्रदर्शन प्रतियोगिता आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ एमएलसी वीरेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया।

बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए एमएलसी विरेन्द्र सिंह ने कहा कि गांव सिलावर में अक्सर प्रतियोगिताऐं आयोजित होती है। पहले भैंसा बुग्गी प्रतियोगिता कबड्डी प्रतियोगिता व अन्य गांव देहात के खेलों का आयोजन होता था। पहली बार ट्रैक्टर प्रतियोगिता हुई है। ऐसी प्रतियोगिताऐं होने से गांव देहात से लोग जुडते है।

उन्होने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। 3 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से किसान अपने ट्रैक्टर का प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख कांधला विनोद मलिक, संदीप पंवार, वीरपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, जगबीर फौजी, परवीन तरार, सुशील, मांगेराम, विक्रांत चैधरी, राजदेव, ललित, मोनू ताना, अमित तरार आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय