Saturday, May 18, 2024

मुरादाबाद में कुटटू की पकौड़ी खाने से गांव के 23 लोग बीमार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुरादाबाद। फूड प्वाइजनिंग के शिकार 23 लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इन सभी लोगों ने महाशिवरात्रि का व्रत के लिए गांव की एक दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था। बताया जा रहा है कि उसे खाने वाले सभी लोग बीमार हो गए।

डिलारी ब्लॉक के गांव दोराजपुर के 23 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के कारण शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार की सुबह तक अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

तीमारदारों ने बताया कि शुक्रवार को महाशिवरात्रि का व्रत के लिए गांव में बनी एक दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था। देर शाम उसकी पकौड़ी बनाकर सभी ने खाई थी। रात लगभग 10 बजे से हर परिवार में एक-दो लोगों की तबीयत खराब होने लगी। जिन लोगों की तबीयत खराब हुई थी, उन्होंने जी घबराना, पेट में दर्द होने की समस्या बताई।

जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि सभी मरीज फूडप्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए यहां पर लाया गया है। सभी की हालत में अब सुधार हो रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय