Wednesday, May 21, 2025

मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य पंडित श्रीभगवान शर्मा ने लिया संन्यास

मोरना। मुज़फ्फरनगर में सरवट के जिला पंचायत सदस्य श्रीभगवान शर्मा ने राजनीति व गृहस्थ जीवन को त्यागकर सन्यास ग्रहण कर सनसनी फैला दी है। अपने जन्मदिन के अवसर पर श्रीभगवान शर्मा ने विधि विधान के साथ दण्डी स्वामी की दीक्षा ग्रहण की।

तीर्थनगरी शुकतीर्थ में स्थित महेश्वर आश्रम में शनिवार को जिला पंचायत सदस्य श्रीभगवान शर्मा द्वारा सन्यास ग्रहण करने की धार्मिक किर्या आरम्भ हुई। वेदपाठी आचार्य अशोक शुक्ल द्वारा आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी महादेव आश्रम महाराज के नेतृत्व में दीक्षा कार्य सम्पन्न कराये गये। इस दौरान अष्ट श्राद्ध, वर्जा होम, प्रास मन्त्र, वस्त्र, दण्ड, धारण कराया गया। स्वामी महादेव आश्रम महाराज ने बताया कि सन्यास सनातन धर्म की आवश्यक इच्छा व परम्परा है। सन्यास सभी को लेना चाहिये। भारत का पुन: भाग्योदय होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का वैभव पुन: लौट रहा है। शिशु काल मे विद्या, यौवन में ग्रस्थ कार्य तीसरे काल मे मुनि वृत्ति में सन्यास कर योग के द्वारा शरीर को त्यागना चाहिये। श्रीभगवान शर्मा का नाम अब स्वामी भगवान आश्रम हो गया है। गौत्र अविगत, सिद्धेश्वर देवता, भद्रकाली देवी, गोमती तीर्थ है। इसी के अंतर्गत उन्हें अनुसंधान करना है। विचार करना है।

स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज ने बताया कि सनातन धर्म सँस्कृति ज्ञान व अध्यात्म की ओर उनके विचार सदैव रहे हैं। साधु संतों का आशीर्वाद व भगवान की कृपा से वह सन्यासी के रूप में सेवा भक्ति का कार्य करेंगे। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, केके शर्मा, पंडित ब्रह्मप्रकाश शर्मा, मास्टर सोहनवीर सिंह, अनिल नामदेव, मुकुल शुक्ला, कृष्ण कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय