Friday, October 18, 2024

कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गोली लगने से हुए घायल,कब्जे से एक पिस्टल बरामद

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में अन्तरराज्यीय गिरोह के चार अपराधियों से पुलिस की गुरुवार रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पच्चीस-पच्चीस हजार के दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि गिरोह के अन्य सदस्य भागने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस मौका मुआयना कर मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि गोली से घायल हुए अपराधियों का नाम चंदन और तेज सिंह है। जबकि कार में सवार दो अन्य बदमाश भाग निकले। घायल अपराधियों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष फरवरी माह के दौरान चकेरी के राम गली मोहल्ले में रहने वाली हेमलता जोशी के घर डकैती हुई थी। जिसमें गिरोह के सदस्य वांछित थे और दो अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि वर्ष 2022 में कल्याणपुर क्षेत्र में पड़ी डकैती की वारदात में दोनों अपराधी वांछित थे, जबकि मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अपराधियों को सूचना थी कि हेमलता जोशी के घर में 6 से 7 करोड़ रुपये घर पर होंगे। लेकिन गिरोह के सदस्यों को सफलता नहीं मिल सकी और पकड़े गए। गिरोह एक सदस्य हेमलता जोशी के परिवार के साथ पहले कुछ दिनों तक काफी संपर्क में थे। गिरोह के सदस्यों की योजना थी कि हेमलता जोशी की बेटी के घर अल्मोड़ा में भी डकैती डालने की योजना बनाई थी। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि गिरोह के सदस्य मध्य प्रदेश, उत्तराखंड एवं दिल्ली शहर में सक्रिय थे। जहां घरों में डकैती एवं लूट की वारदातों को अंजाम देते है। वर्तमान में गिरोह के सदस्य दिल्ली में रह रहे थे। गोली से घायल हुए अपराधियों के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। गिरोह में सक्रिय अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय