Saturday, May 18, 2024

नोएडा में संपत्ति का हिस्सा बहन को मिलने से नाराज युवक ने जीजा के घर पर ताबड़तोड़ चलाई गोली, गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के छलेरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर उनका साला आज सुबह को अवैध हथियार लेकर आया। उसने अपने जीजा और घर के अन्य सदस्यों की हत्या करने की नीयत से ताबड़तोड़ गोली चला दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से पेट्रोल से भरी हुई तीन प्लास्टिक की बोतल, दो पिस्टल, रस्सी, हथोड़ा तथा भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है।
 

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम)  मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि छलेरा गांव में रहने वाले राजकुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी खटाना गांव में हुई है। उनका साला विनोद कुमार जो कि उनकी सास का गोद लिया हुआ बेटा है, आज सुबह को उसके घर पर आया। पीड़ित के अनुसार विनोद ने रामकुमार और उनके बेटे के ऊपर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोली चला दी। उन्होंने बताया कि जब पीड़ित और उसके परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से पुलिस ने पेट्रोल से भरी प्लास्टिक की तीन बोतल, रस्सी, हथोड़ा तथा दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी पीड़ित पक्ष के परिवार की हर हालत में हत्या करने की नीयत से आया था। उसने हत्या करने के बाद उनके घर में आग लगाने की भी योजना बनाई थी। बताया जाता है कि पीड़ित की सास ने अपनी संपत्ति का पांच हिस्सा किया था, जिसका एक हिस्सा पीड़ित पक्ष को मिल मिला है। इस बात से आरोपी आक्रोशित था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय