Wednesday, March 19, 2025

गाजियाबाद में कंबोडिया के सिविल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। एनसीजीजी मसूरी में प्रशिक्षण के लिए आए कंबोडिया के सिविल अधिकारियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से 10वां “कंबोडिया के सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित किया जा रहा है। विभिन्न विभागों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एनसीजीजी टीम के साथ कंबोडिया के 40 सिविल अधिकारियों ने गाजियाबाद में प्रशिक्षिण बैठक में भा लिया।

 

यूपी में प्राइवेट प्रैक्टिस में लिप्त डाक्टरों के खिलाफ होगी कार्रवाई, 17 डॉक्टर हुए चिन्हित

 

विकास भवन में पहुंचने पर गार्ड आफ आनर देकर सिविल अधिकारियों को सम्मान दिया गया। सीडीओ अभिनव गोपाल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कंबोडिया के सिविल अधिकारियों का स्वागत किया गया।
बैठक के दौरान सीडीओ अभिनव गोपाल ने राजस्व, विकास कार्यों सहित अन्य, एडीएम सिटी गम्भीर सिंह ने प्रशासनिक, एसडीएम निखिल चक्रवर्ती द्वारा तहसील व एसीपी सुश्री लिपि नगायच ने पुलिस से सम्बंधित कार्यों की भूमिका व जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी।

 

कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट का बैंक खाता सीज,-नौ करोड़ से ज्यादा का गृहकर बकाया

 

इस दौरान कंबोडिया ग्रुप के सदस्यों ने सरकार,प्रशासन द्वारा वृद्धों, बेसहारा, असहाय लोगों की मदद, युवाओं को रोजगार में सहायता, गरीबों का उत्थान, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा सहित अन्य बिन्दुओं पर प्रश्न पूछे। जिसका सम्बंधित अधिकारियों द्वारा उत्तर दिया गया। बैठक में नेहरू वर्ल्ड स्कूल के 6—12वीं तक के छात्र—छात्रायें उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कंबोडिया ग्रुप व प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। कंबोडिया के सिविल अधिकारियों को नेहरू वर्ल्ड स्कूल की तरफ से विद्यार्थियों द्वारा भगवत गीता पुस्तक भेंट की गई।

 

कानपुर का एकता गुप्ता हत्याकांड : कमिश्नरेट पुलिस ने स्टेट मेडिको लीगल सेल से मांगा अभिमत

 

कम्बोडिया के सिविल अधिकारियों के ग्रुप का नेतृत्व लाय सोफोरन ने किया। जिन्होंने सभी अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कम्बोडिया टीम डॉ.संजीव शर्मा नेशनल सेन्टर फोर गुड गर्वनेंस के साथ आई थी। बैठक में समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश, समाज कल्याण अधिकारी (विकास) दिग्विजय सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय