Sunday, September 29, 2024

मुज़फ्फरनगर में पुलिस की चैकिंग, गाड़ियों से उतारे पार्टियों के झंडे

मोरना। आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को चलाये गये अभियान में वाहनो की जांच कर प्रचार सामग्री हटाई गयी। भोपा थाना क्षेत्र के मोरना में चौधरी चरण सिंह चौक पर स्टेटिक अधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमन सिंह, हेड कॉन्स्टेबल विभीषण कुमार, रिन्कू, अमित कुमार व कैमरामैन राजेन्द्र कुमार द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें वाहनों पर लगे राजनीतिक दल के झण्डे भी हटाये गये।

इस्टेटिक अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशों के अनुपालन में चार पहिया व दो पहिया वाहनो की चेकिंग की गयी, जिसमे अवैध कैश, प्रचार सामग्री, अवैध शराब आदि प्रतिबंधित वस्तुओं की चेकिंग की गयी, वाहनों से प्रचार सामग्री को हटाया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय