Friday, June 14, 2024

मुजफ्फरनगर:तितावी थाने में दो बहनों ने की महिला सिपाहियों से मारपीट, दोनों गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में मोबाइल खोने की रिपोर्ट दर्ज कराने गई दो बहनों ने महिला सिपाही के साथ मारपीट कर दी। दोनों बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना तितावी में मोबाइल खोने की रिपोर्ट दर्ज कराने गई दो बहनों के साथ महिला सिपाही का विवाद हो गया।

आरोप है कि दोनों बहनों ने महिला सिपाही व उसके बचाव में आई एक अन्य महिला सिपाही से मारपीट कर दी। वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जानकारी के अनुसार तितावी के गांव नसीरपुर निवासी दो बहनें मोबाइल खोने की रिपोर्ट दर्ज कराने तितावी थाने में गई थीं।

वहां तहरीर लिख कर देने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद मामला बिगड़ गया। पुलिस ने दोनों बहनों काेमल व तनु को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सीओ फुगाना रवि शंकर ने बताया कि दोनों बहनों का चालान कर दिया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय