Sunday, October 6, 2024

पूर्व विधायक सुभाष राय और बसपा नेता राजेश सिंह समर्थकों समेत सपा में हुए शामिल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) की नीतियों के प्रति आस्था जताते हुए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के नेता साइकिल पर सवार हो गए।

सपा मुख्यालय में के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष आज अम्बेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सुभाष राय और जलालपुर से ही विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहे राजेश सिंह ने भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए। इस दौरान दोनों ही नेतागण अपने-अपने समर्थकों के साथ सपा मुख्यालय पहुंचे थे और सभी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार प्रसार करने का दावा किया। इसी तरह रामपुर के निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रपाल भी भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी शामिल हुए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अखिलेश यादव ने सभी शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर रामगोविन्द चौधरी, अवधेश प्रसाद, लालजी वर्मा, इन्द्रजीत सरोज, राजेन्द्र चौधरी, राममूर्ति वर्मा, त्रिभुवन दत्त, अरविन्द कुमार सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय