Sunday, May 19, 2024

मायावती हुई एक्टिव, पश्चिम की 12 सीटों के लिए करेंगी 10 धुंआधार रैली

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पश्चिमी उप्र में जनाधार वापस पाने व 2019 की सीटों को बचाने के लिए लगातार रैली करेंगी। 14 से 23 अप्रैल तक पश्चिमी उप्र की उन 12 सीटों के लिए 10 रैली करेंगी, जहां प्रथम व दूसरे चरण में मतदान है। बसपा ने पार्टी अध्यक्ष का कार्यक्रम जारी किया है।

जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार एक दिन में अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों के लिए रैली होगी। कुछ स्थानों पर दो या तीन लोकसभा क्षेत्रों की संयुक्त रैली होगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने बिजनौर, नगीना, सहारनपुर व अमरोहा सीट जीती थी जबकि 2014 में पश्चिम की एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जानकारी के मुताबिक 2019 में बसपा ने सपा व रालोद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। अब 2024 के लिए स्थिति बदली है सपा ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है, जबकि रालोद ने भाजपा से। बसपा इस बार अकेली लड़ रही है। बसपा के मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर सतपाल पेपला ने बताया कि रैलियों की तैयारी चल रही है। संबंधित प्रत्याशी व संगठन के स्तर से योजना बनाई जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय