Tuesday, May 13, 2025

उड़ीसा से गांजे की तस्करी कर एनसीआर में बेचने वाले तीन गिरफ्तार, 70 किलो गांजा बरामद

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में लोकसभा चुनाव के दौरान मादक पदार्थ की सप्लाई करने आए तीन तस्करों को थाना फेस-दो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों अन्तर्राज्यीय अपराधी है। ये उड़ीसा से गांजे की तस्करी कर एनसीआर क्षेत्र में पुडिया बनाकर बेचने के धंधे में संलिप्त है। पुलिस ने इनके कब्जे से 70 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत 7 लाख रुपए बताई जा रही है।
 

 

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि एक सूचना पर गन्दा नाला रोड़ शमशाम घाट के पीछे से 2 अभियुक्त मौ. इरफान पुत्र मौ. अनवार तथा अलीमुल मलिक पुत्र इब्राहिम मलिक को मय गांजा के गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग 22-22 किलो अवैध गांजा व गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में दोनों अभियुक्तो नें बताया कि उड़ीसा से गांजे की तस्करी कर लाने के बाद एनसीआर क्षेत्र में बेचते है। बदमाशों ने बताया कि एक साथी गांजे के साथ जेपी फ्लाई ओवर के पास खड़ा है।

 

 

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए तीसरे अभियुक्त निताई सरकार पुत्र किस्टोलाल सरकार को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 26 किलो नाजायज गांजा एक कट्टे में बरामद किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों के पास से 70 किलो गांजा मिला है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस इनके गैंग के अन्य लोगों के बारे में जानकारी  एकत्र कर रही है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के खिलाफ विरूद्ध पूर्व में 9 आपराधिक अभियोग पंजीकृत है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय