Saturday, April 19, 2025

बहराइच में डबल मर्डर, घर में घुसकर किशोरी की हत्या,भाई का शव मिला फांसी पर

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत थैलिया बदुवापुर में निवासी एक किशोरी की शनिवार की देर रात घर में फावड़ा से काटकर हत्या कर दी गई। कुछ दूरी पर ही बाबुल के पेड़ से उसके भाई का शव फंदे से लटकता मिला।

 

 

खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत थैलिया के मजरा बदुवापुर निवासी श्यामा देवी (15) पुत्री रामपाल की शनिवार रात को फावड़ा से काटकर उसके घर में ही हत्या कर दी गई जबकि श्यामा देवी के भाई मिथलेश (22) का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित बबूल के पेड़ में फंदे से लटकता मिला। बताया जाता है कि इसकी जानकारी पुलिस को रात्रि के करीब साढ़े दस बजे मिली। दो मौत से गांव में हड़कंप मच गया।

 

 

 

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी। रात 11 बजे पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चौकीदार के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है। भाई-बहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिता की मौत हो चुकी है। प्रथम दृष्टया आपसी विवाद में बहन की हत्या के बाद भाई द्वारा आत्महत्या का मामला प्रकाश में आ रहा है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें :  राम मंदिर भवन निर्माण समिति के चेयरमैन बोले, 15 मई तक मंदिर निर्माण होगा पूर्ण
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय