Tuesday, April 29, 2025

जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में खेलेंगी मेरठ की एथलीट तन्वी

मेरठ। 24 से 27 अप्रैल तक दोहा में 20वीं जूनियर एशियाई चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें मेरठ की एथलीट तन्वी मलिक 800 मीटर दौड़ इवेंट में प्रतिभाग करेंगी। मंगलवार को वह दोहा रवाना हुईं। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि तन्वी से पदक की उम्मीद है।

 

अभी हाल ही में लखनऊ में हुई 22वीं राष्ट्रीय जूनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया था। उन्होंने अपनी रेस 9.84 सेकंड में पूरी की थी। मेरठ की स्टार एथलीट रूपल चौधरी भी वर्ल्ड रिले रेस में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी। वह इसके लिए बहामास पहुंची चुकी हैं। वह 4 गुणा 400 रिले रेस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता 4 मई को होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय