Saturday, May 18, 2024

सुल्तानपुर में पति ने पत्नी को गंडासे से काट डाला, फिर खुद फांसी लगाकर किया सुसाइड

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कुड़वार क्षेत्र में गुरुवार को घरेलू कलह में एक व्यक्ति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगा कर जान दे दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी आफाक (52) बकरी खरीद फरोख्त व नाई का काम करता था। उसके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं जिसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। बताते हैं कि करीब साल भर से वह परेशान व तनाव में चल रहा था। इससे घरेलू कलह बढ़ गई थी। इसी को लेकर उसने त्नी किस्मत उल निशा (46) की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। पत्नी का शव खून में लथपथ पड़ा था। उसने भी खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दोनों का शव घर के अंदर छत पर पाया गया। माता-पिता की मौत पर घर में बच्चे चीखने चिल्लाने लगे जिस पर गांव वाले मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ कुड़वार अरुण द्विवेदी और सीओ सिटी शिवम मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम में भेजते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय