Thursday, April 17, 2025

बिहार में 12.90 लाख रुपए के नकली नोट बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र से पुलिस ने वाहन तलाशी अभियान के दौरान 12.90 लाख रुपए के नकली (जाली) नोट जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया है, जो यूपी के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कोटवा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान राजापुर मठिया के समीप से दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को 12 लाख 90 हजार भारतीय जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इस संदर्भ में कोटवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार लोगों की पहचान यूपी के कुशीनगर निवासी मुकेश राजभर और संतकबीर थाना क्षेत्र के जीमल अख्तर के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि सभी नकली नोट 500 रुपये के हैं। पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश को कमजोर करने वाली शक्तियों को कर रही हैं संरक्षित : विजय सिन्हा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय