Thursday, April 17, 2025

सोनीपत में पत्नी को बोला आंखे बंद कर गिफ्ट दूंगा कहकर काट दी गर्दन

सोनीपत। होली के त्यौहार पर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नवविवाहिता पत्नी को पति ने मंगलवार को घर से खेत में ले जाकर छुरी से गर्दन पर वार कर जान से मारने का प्रयास किया। घायल को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है जबकि आरोपी पति फरार है।

जानकारी के अनुसार घायल नवविवाहिता नाथूपुर की भावना की शादी 18 फरवरी 2023 को गांव लिवान निवासी गौरव के साथ हुई थी। पति गौरव ने अपनी सुसराल गांव नाथूपुर में आकर अपनी पत्नी को फोन किया था। गौरव ने अपनी पत्नी को घर से बाहर गिफ्ट देने के बहाने बुलाया था।

वह गांव नाथुपुर से बाइक पर बैठाकर पति गौरव एक खेत में लेकर गया। खेतों में ले जाकर कहा कि आंख बंद करलो गिफ्ट देना है। पत्नी ने जैसे ही आंखे बंद की, आरोपी पति ने बैग से छुरी निकालकर गला काट दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति वहां से भाग गया। स्थानीय लोगों ने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। मौके पर परिवार के सदस्यों ने बेटी को नागरिक अस्पताल सोनीपत में पहुंचाया।

चिकित्सकों ने घायल भावना की हालत गंभरत देखते हुए रैफर कर दिया है। फिलहाल कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का आरोप है कि धोखे से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें :  हिसार: सीएम नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय