Tuesday, May 13, 2025

मेरठ में व्यापारी पर फायरिंग करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार,कब्जे से दो तमंचे और एक बाइक बरामद

मेरठ। थाना इन्चौली पुलिस ने एल्यूमिनियम व्यापारी पर फायरिंग के चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के पास से दो तमंचे और एक बाइक बरामद हुई है। थाना इंचौली पुलिस व सर्विलांस टीम ने व्यापारी पर फायरिंग की घटना का अनावरण किया। चार मई को अज्ञात युवकों द्वारा एल्यूमिनियम व्यापारी जमील अहमद पुत्र रियाजुद्दीन निवासी मेन रोड ग्राम इंचौली थाना इंचौली मेरठ पर फारयिंग की गयी।

 

जिसके सम्बन्ध में आज थाना इंचौली पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा चार वांछितों प्रिन्स पुत्र आजाद निवासी ग्राम बीहटा थाना इंचौली मेरठ उम्र करीब 22 वर्ष, रितिक पुत्र महक सिंह निवासी ग्राम बीहटा थाना इंचौली जनपद मेरठ, गौरव पुत्र ओमवीर निवासी ग्राम बीहटा थाना इंचौली मेरठ उम्र करीब 19 वर्ष और सहवाग पुत्र किरणपाल निवासी ग्राम बीहटा थाना इंचौली मेरठ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियाों को समय से न्यायालय में पेश किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय