Tuesday, April 15, 2025

मुलायम सिंह ने चन्द्रशेखर की, अखिलेश ने अपने पिता की पार्टी कब्जा ली- ब्रजेश पाठक

बलिया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को बलिया में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने न सिर्फ अखिलेश यादव बल्कि उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को भी निशाने पर रखा।

डिप्टी सीएम पाठक ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर का हवाला देते हुए कहा कि वे गांव-गरीब के नेता थे। चन्द्रशेखर लोहिया को मानने वाले असली समाजवादी नेता थे। उन्होंने पद के लिए कभी समझौता नहीं किया। ब्रजेश पाठक ने कहा कि नब्बे के दशक को याद कीजिए, जब 1992 में सपा ने चन्द्रशेखर की पार्टी को परिवर्तित करने का काम मुलायम सिंह ने किया था। बाद में जब सपा में फूट हुई तो अखिलेश यादव ने पूरी सपा को ही कब्जा लिया।

 

 

कहा कि आज लखनऊ से चला तो सपा की सूची देख रहा था। लोकसभा उम्मीदवारों की सपा की सूची में भाई और भौजाई के बीच पूरी पार्टी के टिकट बंट गए। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा कोई नहीं जानता। लेकिन सपा और कांग्रेस का नेता कौन होगा यह सभी जानते हैं। सपा का अध्यक्ष उनके परिवार से और कांग्रेस का नेता उनके परिवार से ही होता है।

यह भी पढ़ें :  लखनऊ: सरकारी जमीन से बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति हटवाने गये पुलिसकर्मियों पर पथराव
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय