Saturday, April 19, 2025

वीकएंड पर गाजियाबाद में आंधी और बारिश के आसार

गाजियाबाद। गाजियाबाद सहित दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को आंधी और तूफान के बाद मौसम बदला है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को आंधी और बारिश की संभावना जताई है। मौसम में बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीें बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा है।

 

आज शनिवार को सुबह से हल्की ठंडी हवा चल रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव के अनुसार आज धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम में ये बदलाव रविवार को भी होगा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 13 मई तक गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उसके बाद मौसम में बदलाव होने के साथ गर्मी बढ़ने की आशंका है। कल शुक्रवार को आंधी और बारिश के कारण कई इलाकों की बिजली गुल हो गई जिससे आधी रात तक लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा

 

बता दें पिछले मई माह के शुरूआत से गाजियाबाद में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। भीषण गर्मी में बढ़ी बीमारियों के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ जुट रही थी। लेकिन कल आंधी और हल्की बारिश से मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस है। जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। हवा की रफ्तार इस समय 12 किलोमीटर प्रति घंटा है। दिन में मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद में जिला मुख्यालय में अब नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट, डीएम ने लागू किया ड्रेस कोड
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय