Tuesday, April 15, 2025

गाजियाबाद में पार्क में मिला श्रमिक का शव, हत्या की आशंका

गाजियाबाद। इंदिरापुरम में अभयखंड चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित ग्रीन पार्क एक में आज बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे युवक का शव मिला। मृतक की पहचान खोड़ा थानाक्षेत्र के लोकप्रिय विहार में रहने वाले मोहम्मद जलाल (26) के तौर पर हुई।

 

इंदिरापुरम में अभयखंड चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित ग्रीन पार्क एक में बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान खोड़ा थानाक्षेत्र के लोकप्रिय विहार में रहने वाले मोहम्मद जलाल (26) के तौर पर हुई। वह मूलरूप से बिहार के पुर्णिया का रहने वाला था।

 

 

पांच मार्च की शाम करीब पांच बजे वह खाना खाकर घर से निकला था। उसके बाद से घर ही नहीं लौटा। छह मार्च की सुबह पांच बजे परिवार वालों ने तलाश शुरू की। करीब सात बजे उसका शव पार्क में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल पाएगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें :  2025 ओसाका विश्व एक्सपो का चाइना पैवेलियन आधिकारिक तौर पर खुला
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय