Friday, September 20, 2024

रांची स्टेशन से चुराया गया नौ माह को बच्चा भुवनेश्वर से बरामद, छह गिरफ्तार

रांची। रांची रेलवे स्टेशन से बीते रविवार को चोरी किए गए नौ माह के बच्चे शुभम को पुलिस ने ओडिशा में भुवनेश्वर के पास एक गांव से बरामद कर लिया है। इस सिलसिले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है, जिन्हें लेकर पुलिस रांची लौट रही है।

झारखंड के लातेहार निवासी प्रदीप लोहरा और उनकी पत्नी नीना देवी अपने नौ माह के बच्चे शुभम के साथ अगरतला से रांची आए थे। लातेहार की ट्रेन नहीं मिलने की वजह से प्रदीप ने परिवार के साथ स्टेशन के बाहर ही रात गुजारी थी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसी दौरान एक शख्स उनके बच्चे को चुराकर ले भागा था। बच्चे को ले जाने की घटना रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश और बच्चे की बरामदगी में जुटी हुई थी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय