Thursday, April 17, 2025

मेरठ में स्वास्थ्य जीवन पर गोष्ठी का आयोजन, कहा-शरीर को स्वस्थ रखने, 30 मिनट तक चलना,जॉगिंग, साइकिल चलाना महत्वपूर्ण

मेरठ। आज गढ़ रोड स्थित सात फेरे रेस्टोरेंट में हेल्थ एंड फिटनेस सोसाइटी द्वारा स्वस्थ जीवन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि करनाल से वीरेंद्र सिंह, सोनिया सिंह , मनोज त्यागी, प्रिय त्यागी संस्था अध्यक्ष विपुल सिंघल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ वीरेंद्र सिंह ने कहा ध्यान और स्वास्थ्य हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं, यही वह आधारशिला है जो सफलता, समृद्धि और सुख-शांति की ओर हमें ले जा सकती है। यह तभी संभव है, जब हम अपने तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए समय निकालें। एक स्वस्थ जीवनशैली, अच्छे आहार और कसरत के साथ शुरू होती है जो हमारे समग्र कल्याण को बढ़ावा देती है।  हमें सकारात्मक आदतें बनाने, आत्म-अनुशासन का अभ्यास करने और तनाव को कम करने पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

 

संस्था अध्यक्ष विपुल सिंघल ने कहा कि कुछ सरल उपाय हमे स्वस्थ और फिट रहने में मदद कर सकते हैंः
शरीर को स्वस्थ रखने, वजन कम करने और मनोदशा को बढ़ावा देने के लिए हर दिन 30 मिनट तक चलना, जॉगिंग, साइकिल चलाना या खेल खेलना महत्वपूर्ण है।

 

इस मौके पर गरिमा गर्ग, मुकुल सिंघल, रेखा चौधरी, सारिका सिंघल, रतन गर्ग,  कामिनी सालवान, संगीता सिंह, विशाल त्यागी, रीमु गर्ग , विकास गोयल, सलिल गर्ग, रेणु राजवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  रस्से में लोहे का पाना बांधकर 11 हजार की लाइन में फाल्ट कर चोरी करते थे कीमती सामान, दो चोर गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय