Friday, April 11, 2025

दिल्ली के संगम विहार में एक घर में लगी आग, एक की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक घर में आग लग गई। घर से 50 वर्षीय एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान लईक अहमद के रूप में हुई है। वह संगम विहार इलाके में बुध बाजार का रहने वाला था।

 

पुलिस ने बताया कि रात लगभग 12:35 बजे एक घर में आग लगने और एक सिलेंडर में विस्फोट के बारे में कॉल मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग बुझने के बाद लईक अहमद का जला हुआ शव मिला।

 

शुरुआती पूछताछ में पता चला कि वह शराबी और मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति था। लईक अहमद का 21 साल का बेटा नोएडा में काम करता है। घटना के समय वह अपने काम पर था। लईक ने अपनी पत्नी को उसके लिए गुटका लाने के लिए भेजा था। जब वह वापस लौटी तो उसने आग देखी और शोर मचाया। अधिकारी ने आगे बताया कि अपराध टीम को मौके पर बुलाया गया और शव को अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें :  श्रीराम जन्मोत्सव सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे: पीएम मोदी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय