Monday, April 14, 2025

मेरठ में हड़ताल पर गए निगम के कर्मचारी, शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई

मेरठ। मेरठ में भाजपा पार्षद रविंद्र कुमार द्वारा सूरजकुंड वाहन डिपो में घुसकर कूड़ा गाड़ी के ड्राइवर को गोली मारने के विरोध में सफाई कर्मचारी लामबंद होकर हड़ताल पर चले गए हैं। इसी के साथ निगम के स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों ने भी काम करने से मना कर दिया है। सूरजकुंड डिपो के कर्मचारी आज सुबह विरोध स्वरूप घर लौट गए। घटना के बाद से माहौल गर्माया हुआ है। वहीं महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने आज होने वाली बोर्ड बैठक भी स्थगित कर दी है। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि बोर्ड बैठक अब मंगलवार को होगी।

 

मुज़फ्फरनगर में हिंदू मामा ने निभाया रिश्ते का फर्ज़, मुस्लिम भांजी की शादी में दिया भात, हेलीकॉप्टर से कराई विदाई

 

घटना के बाद निगम कर्मचारी संघ, निगम सफाई कर्मचारी संघ और अस्थायी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में घायल अविनाश से मिले। घटनाक्रम की जानकारी ली। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान कर दिया।

 

मुज़फ्फरनगर में दलित समाज ने किया डीएम आवास का घेराव, 30 साल से चल रही चकबंदी का विवाद पहुंचा उबाल पर

 

कर्मचारियों ने कहा कि गोलीबारी में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक वह हड़ताल पर रहेंगे यानी सफाई व्यवस्था चौपट रहेगी। सफाई कर्मचारी संघ के एलान के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने काम करने से इनकार कर दिया है। निगम की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों में खलबली है। शुक्रवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक होना तय हुआ था। जिसकी तैयारी लगभग निगम अधिकारियों ने पूरी कर ली थी। सूरजकुंड पर पार्षद और कर्मचारियों के बीच हुए खूनखराबे की घटना के बाद महापौर ने बोर्ड बैठक स्थगित कर दी।

यह भी पढ़ें :  म्यांमार: म्यावाडी साइबर-स्कैम नेटवर्क से चार और भारतीय नागरिक रिहा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय