Sunday, April 13, 2025

गोवा में तेज रफ्तार बस का कहर, बिहार के 4 मजदूरों की मौत, 9 घायल

गोवा। गोवा के वर्ना इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक बस ने टेंट में सो रहे कई मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार वर्ना इलाके में एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे बने एक टेंट में जा घुसी और वहां सो रहे कई मजदूरों को कुचल दिया।

 

इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल हुए सभी 9 लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी मृतक मजदूर बिहार के रहने वाले थे।

 

हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस के घुसने से टेंट बुरी तरह तहस-नहस हो चुका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस चालक शराब के नशे में था, वह बस को टर्न नहीं कर पाया और बस मजदूरों के टेंट में जा घुसी।

यह भी पढ़ें :  बजिंदर सिंह मामला : रेप पीड़िता को धमकियां, पहचान उजागर कर रहे पादरी के समर्थक
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय