Monday, April 28, 2025

गाजियाबाद में कर्ज उतारने और बच्चे की फीस भरने के लिए दंपती ने की अधेड़ की हत्या,गिरफ्तार

गाजियाबाद। बर्ज उतारने और बच्चे की फीस भरने के लिए दंपती ने अधेड़ की हत्या कर दी। कमिश्नरेट पुलिस ने 17 मई को क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के अकबरपुर बहरामपुर में श्यामदत्त (55) की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी गुरमीत सागर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरमीत की पत्नी पत्नी शिवानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से तमंचा, कारतूस, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी और 3400 रुपए बरामद किए हैं।

 

पूछताछ में शिवानी ने बताया कि उसकी ननद अन्नू को डेढ़ लाख का कर्ज उतारने और बच्चों की स्कूल की फीस भरने की परेशान हो रही थी। उन्होंने श्यामदत्त के यहां लूटपाट की साजिश रची थी।

[irp cats=”24”]

 

डीसीपी देहात विवेक चंद यादव ने बताया कि टीम तिगरी गोलचक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर गुरमीत सागर सिंह दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसको घेरकर गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि गुरमीत के खिलाफ तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। श्यामदत्त हत्याकांड में शामिल गुरमीत सागर की बहन अन्नू की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय